Ad

small tractor

कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

सोनालिका GT20 ट्रैक्टर तीन सिलेंडर के साथ आता है और इसके अंदर 20 हॉर्स पॉवर की शक्ति मौजूद रहती है। इस ट्रैक्टर में समकुल 8 गियर रहते हैं और यह खेती-किसानी से जुड़े लगभग समस्त कार्य कर लेता है। 

एक समय था, जब किसान खेती करने के लिए बैल और हल का उपयोग किया करते थे। लेकिन, आज के समय के किसान ट्रैक्टर जैसे अत्याधुनिक कृषि यंत्रों से कृषि कार्य करते हैं। 

दरअसल, ट्रैक्टर की कीमत अधिक होने की वजह से छोटी जोत करने वाले कृषकों को ट्रैक्टर खरीदने से पहले कई बार विचार करना पड़ता है। ट्रैक्टर आज के समय में कृषि क्षेत्र का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। 

आधुनिकता और कृषि से जुड़े नवीन अविष्कारों के चलते किसान काफी अच्छा उत्पादन कम समय और श्रम खर्च किए बिना उठा रहे हैं। अगर हम बात करें कि छोटी जोत के किसानों को अधिक महंगा ट्रैक्टर खरीदने की आवश्यकता ही नहीं है, तो इस पर आप क्या कहेंगे। 

आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रैक्टरों के विषय में बताएंगे जो काफी छोटे हैं और इनकी कीमत भी काफी कम है। छोटे किसान इनको बड़ी आसानी से खरीदकर अपना कृषि कार्य सुगमता से कर सकते हैं।

कैप्टन 283 4WD 8G ट्रैक्टर

बतादें कि इसको मिनी ट्रैक्टर कहा जाता है। यह विशेष रूप से छोटी जोत के किसानों के लिए ही निर्मित किया गया है। 3 सिलेंडर वाला यह ट्रैक्टर दिखने में बेसक छोटा है, परंतु शक्तिशाली है। 

इसमें 27 हॉर्स पॉवर की शक्ति उपस्थित है। यह मिनी ट्रैक्टर हर वह कार्य कर सकता है, जिस कार्य को एक बड़ा ट्रैक्टर कर सकता है। इसमें समकुल 12 गियर होते हैं, जिसमें से 9 आगे की तरफ लगते हैं और 3 पीछे की तरफ लगाए जाते हैं।

750 किलो के इस ट्रैक्टर का बाजार में भाव तकरीबन 4.25 से 4.50 लाख रुपये है। इसे आप कर्ज पर भी खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर

सोनालिका GT20 ट्रैक्टर

सोनालिका GT20 ट्रैक्टर भी तीन सिलेंडर के साथ आता है और इसमें 20 हॉर्स पॉवर की ताकत होती है। इस ट्रैक्टर में कुल 8 गियर होते हैं और यह खेती से जुड़े लगभग वो समस्त कार्य कर लेता है, जो कि एक बड़ा ट्रैक्टर कर सकता है। 

इस ट्रैक्टर में सिंगल क्लिच के साथ ही मैकेनिकल ब्रेक भी दिए गए हैं। इसका वजन 650 किलोग्राम है और यह बाजार में 3 से 3.5 लाख रुपये के मध्य आपको सुगमता से प्राप्त हो जाएगा।

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर

जॉन डियर 3028 EN एक मिनी ट्रैक्टर है। लेकिन इसकी डिजाइन इतनी बेहतरीन ढंग से की गई है, कि बड़े-बड़े ट्रैक्टर भी इसके आगे फेल हो जाएं। इस ट्रैक्टर में तीन सिलेंडर होते हैं और इसमें 28 हॉर्स पॉवर की शक्ति उपस्थित होती है।

सबसे विशेष बात यह है, कि इसमें सिंगल क्लिच के साथ डिस्क ब्रेक भी हैं। इतना ही नहीं इसमें कॉलर रिवर्स ट्रांसमिशन भी उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर में 8 गियर आगे और 8 गियर पीछे के लिए होते हैं। 

बाजार में यह ट्रैक्टर आपको 5.65 से 6.11 लाख के मध्य आसानी से मिल जाऐंगे। यही वजह है, कि यदि आप छोटी जोत के किसान हैं, तो आपको इन ट्रैक्टरों में से किसी एक का चयन करना चाहिए।

छोटी जोत वाले किसानों के लिए आयशर का यह मिनी ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प है?

छोटी जोत वाले किसानों के लिए आयशर का यह मिनी ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प है?

भारत में ट्रैक्टर अपनी अहम भूमिका निभाता है।  क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की 65 % जनसँख्या कृषि पर ही आश्रित रहती है। इस वजह से भारत में ट्रैक्टर भारत के कृषि क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है। आज हम बात करेंगे छोटी खेती या बागवानी करने वाले किसानों के लिए उपयुक्त ट्रैक्टर के बारे में। एक बेहतरीन प्रदर्शन अदा करने वाला ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए Eicher 188 Tractor एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। आयशर का यह मिनी ट्रैक्टर 18 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली 825 सीसी इंजन के साथ आता है। आयशर इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में एक बड़ा नाम भी है। इस पर देश के अधिकांश किसान अपना भरोसा दिखाना पंसद करते हैं। आयशर ट्रैक्टर कृषकों एवं व्यापारियों के मध्य ज्यादा पसंद किए जाने वाला ब्रांड है। आयशर 188 ट्रैक्टर किसानों के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। आयशर का यह मिनी ट्रैक्टर 18 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली 825 सीसी इंजन के साथ आता है। 

आयशर 188 ट्रैक्टर की विशेषताऐं क्या-क्या हैं ?

बतादें, कि आयशर के इस ट्रैक्टर में आपको 825 सीसी क्षमता वाला सिंगल सिलेंडर में EICHER AIR COOLED इंजन आता है, जो 18 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। कंपनी का यह छोटा ट्रैक्टर Dry type with pre-cleaner एयर फिल्टर के साथ आता है। इस आयशर ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 15 HP है। इस मिनी ट्रैक्टर की 22.29 Kmph हाई फॉरवर्ड स्पीड निर्धारित की गई है। Eicher 188 Tractor की भार उठाने की क्षमता 700 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, यह 790 किलोग्राम समकुल वजन के साथ आता है। आयशर के इस ट्रैक्टर को 2570 MM लंबाई, 1065 MM चौड़ाई एवं 1275 MM ऊंचाई के साथ 1420 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 28 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक भी देखने को मिल जाता है। ये भी पढ़ें: Eicher 485 Super Plus – फीचर्स ,स्पेसिफिकेशन और कीमत

आयशर 188 ट्रैक्टर के फीचर्स 

आयशर के इस Eicher 188 Tractor मिनी ट्रैक्टर में आपको Mechanical टाइप स्टीयरिंग भी दिखने को मिल जाता है। साथ ही, इसमें 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स मिलता है। आयशर के इस ट्रैक्टर में Single टाइप क्लच एवं Side shift, Partial constant mesh ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर में Oil Immersed ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। जो टायरों पर अपनी काफी अच्छी पकड़ बनाए रखते हैं। इस आयशर ट्रैक्टर में Dual Speed PTO टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 आरपीएम उत्पन्न करती है। आयशर 188 एक 2WD मतलब टू व्हील ड्राइव में आने वाला ट्रैक्टर है, इसमें 5 x 12 x 14 / 4.75 x 14 फ्रंट टायर और 8 x 18 रियर टायर आते हैं। 

आयशर 188 ट्रैक्टर की कीमत कितनी है

भारत में Eicher 188 Tractor का एक्स शोरूम मूल्य 3.20 लाख से 3.30 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इस आयशर ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन एवं रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। आयशर कंपनी अपने इस Eicher 188 Tractor के साथ 1 साल की वारंटी भी प्रदान करती है। 
25 HP में स्वराज 724 एक्सएम ऑर्चर्ड ट्रैक्टर की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

25 HP में स्वराज 724 एक्सएम ऑर्चर्ड ट्रैक्टर की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

ट्रैक्टर किसानों की आन, बान और शान होते हैं। ट्रैक्टर को किसानों का मित्र कहा जाता है। ट्रैक्टर की कृषि क्षेत्र में एक अहम भूमिका होती है। यदि आप एक किसान हैं और छोटी खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए Swaraj 724 XM ORCHARD ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प हो सकता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर बागवानी करने वाले कृषकों के लिए बेहद शानदार विकल्प बन कर सामने आ रहा है। इस स्वराज ट्रैक्टर में आपको 1800 आरपीएम के साथ 25 HP पावर उत्पन्न करने वाला 1824 सीसी इंजन दिया जाता है। भारतीय कृषकों की प्रथम पंसद स्वराज ट्रैक्टर बन गए हैं। स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन वाले होते हैं, जो कि खेतीबाड़ी के समस्त कार्यों को सुगमता से पूर्ण करते हैं।

स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

Swaraj 724 XM ORCHARD ट्रैक्टर में आपको 1824 सीसी क्षमता वाला 2 सिलेंडर में Water Cooled with No loss tank इंजन प्रदान किया जाता है, जो 25 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी का यह मिनी ट्रैक्टर Dry type, Dual element with dust unloader एयर फिल्टर के साथ दिया जाता है। इस के इंजन से 21.1 HP अधिकतम पीटीओ पावर पैदा होती है और इसमें आपको 1800 RPM उत्पन्न करने वाला इंजन भी दिया जाता है। कंपनी का यह स्मॉल ट्रैक्टर 60 लीटर क्षमता वाले ईंधन टैंक के सहित आता है। Swaraj 724 XM ORCHARD ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1000 किलोग्राम निर्धारित की गई है और यह ट्रैक्टर 1430 किलोग्राम के कुल भार के साथ आता है। इस Swaraj 724 XM ORCHARD ट्रैक्टर को 2850 MM लंबाई और 1320 MM चौड़ाई के साथ 1545 MM व्हीलबेस में बनाया गया है। कंपनी का यह छोटा ट्रैक्टर 235 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है।

ये भी पढ़ें: कम ईंधन खपत में अधिक कार्य करने वाले भारत के टॉप 5 स्वराज ट्रैक्टरों की जानकारी

स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

Swaraj 724 XM ORCHARD ट्रैक्टर में आपको Standard Mechanical with Heavy Duty single drop arm स्टीयरिंग प्रदान किया जाता है। कंपनी का यह मिनी ट्रैक्टर 6 Forward + 2 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है। स्वराज का यह मिनी ट्रैक्टर Single Dry Plate (Diaphragm type) क्लच के साथ आता है। इस कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर की 2.3 से 24.2 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 2.29 से 9.00 kmph रिवर्स स्पीड निर्धारित की गई है। स्वराज कंपनी के इस ट्रैक्टर में Oil Immersed ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। यह ट्रैक्टर 21 Spline पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो 1000 आरपीएम जनरेट करता है। स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें 5 x 15 फ्रंट टायर और 11.2 x 24 रियर टायर प्रदान किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: जुताई और ढुलाई का राजा Swaraj 744 XT ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत

स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड की कितनी कीमत है ?

भारत में Swaraj 724 XM ORCHARD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 4.70 लाख से 5.05 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस 724 एक्स एम ऑर्चर्ड ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स की वजह से अलग हो सकती है। कंपनी अपने इस Swaraj 724 XM ORCHARD Tractor के साथ 2 साल तक की वारंटी देती है।

किसानों के बीच लोकप्रिय कैप्टन कंपनी का Captain 280 4WD ट्रैक्टर

किसानों के बीच लोकप्रिय कैप्टन कंपनी का Captain 280 4WD ट्रैक्टर

कैप्टन कंपनी भारत के किसानों के बीच लोकप्रिय और भरोसेमंद साथी बन गई है। कैप्टन कंपनी दीर्घ काल से कृषकों के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले ट्रैक्टर बनाती आ रही है। कैप्टन ट्रैक्टर्स आपको अग्रिम तकनीक और आधुनिक फीचर्स के साथ देखने को मिल जाते हैं। यदि आप एक किसान हैं और खेती के लिए शक्तिशाली मिनी ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए कैप्टन 280 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर बेहद शानदार विकल्प हो सकता है। कैप्टन कंपनी का यह ट्रैक्टर 2500 आरपीएम के साथ 28 HP पावर उत्पन्न करने वाले 1290 सीसी इंजन के साथ देखने को मिल जाता है।

कैप्टन 280 4डब्ल्यूडी की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

Captain 280 4WD ट्रैक्टर में 1290 सीसी क्षमता वाला 2 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 28 HP पावर पैदा करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry टाइप एयर फिल्टर दिया गया है। कैप्टन का यह मिनी ट्रैक्टर 24 HP अधिकतम पीटीओ पावर के साथ आता है और इसका इंजन 2500 आरपीएम उत्पन्न करता है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर की 25 kmph फॉरवर्ड स्पीड निर्धारित की गई है। कैप्टन 280 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका समकुल भार 945 किलोग्राम है। कंपनी का यह ट्रैक्टर ADDC,Cat- II 3 point Linkage के साथ आता है। कंपनी ने अपने इस कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर को 2610 MM लंबाई और 825 MM चौड़ाई के साथ 1550 MM व्हीलबेस में निर्मित किया है।

ये भी पढ़ें: कैप्टन कंपनी का यह 4WD ट्रैक्टर किसानों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है

कैप्टन 280 4डब्ल्यूडी के फीचर्स क्या-क्या होते हैं ?

Captain 280 4WD ट्रैक्टर में आपको Mechanical/Power (optional) स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। इस स्मॉल ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। कंपनी का यह छोटा ट्रैक्टर Single क्लच के साथ आता है और इसमें आपको Synchromesh टाइप ट्रांसमिशन प्रदान किया गया है। कैप्टन का यह मिनी ट्रैक्टर Dry internal Exp. Shoe (Water Proof) ब्रेक्स के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 19 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया गया है। कंपनी का कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर Twin Speed PTO पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो 540 आरपीएम उत्पन्न करता है। कैप्टन 280 ट्रैक्टर 4WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 12 फ्रंट टायर और 8.3 x 20 रियर टायर प्रदान किए गए हैं।

कैप्टन 280 4डब्ल्यूडी की कितनी कीमत है ?

Captain कंपनी ने अपने इस Captain 280 4WD मिनी ट्रैक्टर को काफी कम कीमत पर बाजार में प्रस्तुत किया है। Captain 280 4WD ट्रैक्टर का एक्स शोरूम प्राइस 4.82 लाख से 5.00 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इस कैप्टन मिनी ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत सभी राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस Captain 280 4WD Tractor के साथ 700 घंटे या 1 साल की वारंटी प्रदान करती है। 

जानें महिंद्रा 1626 एचएसटी की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत के बारे में ?

जानें महिंद्रा 1626 एचएसटी की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत के बारे में ?

कृषि के साथ-साथ बहुत सारे ऐसे कार्य होते हैं, जिनमें ट्रैक्टर की अहम भूमिका है। अगर आप आधुनिक खेती के लिए एक ताकतवर लोडर ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा 1626 एचएसटी ट्रैक्टर एक बेहद शानदार विकल्प हो सकता है। कंपनी का यह लोडर ट्रैक्टर 26 HP पावर उत्पन्न करने वाले 1318 CC इंजन के साथ आता है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर इंडस्ट्री में एक बड़ा और विश्वसनीय नाम है। कंपनी के ट्रैक्टर विभिन्न इलाकों में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर उच्च शक्ति और अच्छी कार्यक्षमता के अनुरूप निर्मित किए जाते हैं, जो कृषकों के कार्यों को सुगम बनाते हैं। 

महिंद्रा 1626 एचएसटी की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ? 

Mahindra 1626 HST ट्रैक्टर में आपको 1318 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में water cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 26 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Dry type एयर फिल्टर के साथ आता है। इस महिंद्रा लोडर ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 19 HP है और इसका इंजन आरपीएम 2000 है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 27 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया गया है। महिंद्रा 1626 एचएसटी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1560 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका कुल भार 1115 किलोग्राम है। कंपनी ने अपने इस लोडर ट्रैक्टर को 3081 MM लंबाई और 1600 MM चौड़ाई के साथ 1709 MM व्हीलबेस में तैयार किया है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 289 MM निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें: जानिए महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत के बारे में

महिंद्रा 1626 एचएसटी के क्या-क्या फीचर्स और कीमत होती हैं ?

महिंद्रा कंपनी का यह Mahindra 1626 HST लोडर ट्रैक्टर Power स्टीयरिंग के साथ आता है। इस मिनी ट्रैक्टर में आपको 8 forward and 8 reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया जाता है। कंपनी के इस लोडर ट्रैक्टर में Single Dry एयर फिल्टर प्रदान किया गया है और इसमें HST – 3 Ranges ट्रांसमिशन आता है। महिंद्रा कंपनी के इस कॉम्पैक्ट लोडर ट्रैक्टर में आपको Wet Disc ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं, जो टायरों पर अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखते हैं। 

महिंद्रा 1626 एचएसटी ट्रैक्टर 4WD ड्राइव में आता है, इसमें आपको 27 x 8.5 फ्रंट टायर और 15 x 19.5 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। कंपनी के इस मिनी लोडर ट्रैक्टर में Live टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 आरपीएम उत्पन्न करती है। महिंद्रा 1626 एचएसटी की कीमत (Mahindra 1626 HST Price 2024) की बात करें तो Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा 1626 एचएसटी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 17 लाख से 17.15 लाख रुपये तय की है। कंपनी अपने इस मिनी लोडर ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है।

फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर की विशेषताएँ, फीचर्स और कीमत

फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर की विशेषताएँ, फीचर्स और कीमत

फोर्स कंपनी भारतीय कृषि क्षेत्र में अपने शानदार प्रदर्शन वाले ट्रैक्टर निर्मित करने के लिए मशहूर है। फोर्स ट्रैक्टर एक शक्तिशाली इंजन के साथ आते हैं, जो खेती सहित समस्त व्यावसायिक कार्यों को सुगमता से पूर्ण कर सकते हैं। यदि आप भी खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आपके लिए फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर (Force Orchard Mini Tractor) एक बेहतरीन विकल्प सिद्ध हो सकता है। कंपनी का यह मिनी ट्रैक्टर कॉम्पैक्ट साइज का होकर भी ज्यादा भार उठा सकता है। इस फोर्स ट्रैक्टर में आपको 2200 आरपीएम के साथ 27 HP शक्ति उत्पन्न करने वाला 1947 सीसी इंजन आता है।

फोर्स ऑर्चर्ड मिनी की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ? 

फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर (Force ORCHARD Mini Tractor) में आपको 1947 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन दिया जाता है, जो 27 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry Air Cleaner एयर फिल्टर दिया गया है। इस फोर्स मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 23.2 एचपी है और इसके इंजन से 2200 आरपीएम उत्पन्न होता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 29 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया गया है। फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर (Force Orchard Mini Tractor) की भार उठाने की क्षमता 950 किलोग्राम है और इसका समकुल भार 1395 किलोग्राम है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 2840 MM लंबाई और 1150 MM चौड़ाई के साथ 1590 MM व्हीलबेस में तैयार किया है। इस फोर्स ट्रैक्टर का 235 MM ग्राउंड क्लीयरेंस निर्धारित किया गया है।

फोर्स ऑर्चर्ड मिनी के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर (Force Orchard Mini Tractor) में आपको Single Drop Arm Mechanical स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, जो खेतीबाड़ी के कार्यों में आरामदायक ड्राइव प्रदान करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। इस फोर्स ट्रैक्टर में Dry, dual clutch Plate दिया गया है और इसमें Easy shift Constant mesh टाइप ट्रांसमिशन आता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको Fully Oil Immersed Multiplate Sealed Disc ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर में 2WD ड्राइव आता है, इसमें आपको 5.00 x 15 फ्रंट टायर और 8.3 x 24 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर में Multi Speed PTO टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 / 1000 आरपीएम उत्पन्न करती है। 

फोर्स ऑर्चर्ड मिनी की कितनी कीमत है ?

भारत में फोर्स कंपनी ने फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर (Force Orchard Mini Tractor) की एक्स शोरूम कीमत 5.00 लाख से 5.20 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस फोर्स मिनी ट्रैक्टर की ऑन रोड प्राइस समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर (Force Orchard Mini Tractor) के साथ 3000 घंटे या 3 साल की वारंटी प्रदान करती है। 

बागवानी के लिए ताकतवर इंडो फार्म 1026 ट्रैक्टर की विशेषताएँ, फीचर्स और कीमत

बागवानी के लिए ताकतवर इंडो फार्म 1026 ट्रैक्टर की विशेषताएँ, फीचर्स और कीमत

किसान भाइयों के बीच इंडो फार्म ट्रैक्टर अपने शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए काफी लोकप्रिय है। कंपनी के ट्रैक्टर फ्यूल एफिशिएंट टेक्नोलॉजी वाले इंजन के साथ तैयार किए जाते हैं, जो कृषि संबंधित समस्त कार्यों को कम तेल खपत में संपन्न करने में सहायता करते हैं। 

छोटे ट्रैक्टर के साथ किसान खेती के बहुत सारे बड़े कार्यों को कम समय और लागत में पूर्ण कर सकते हैं। अप्रैल माह चल रहा है इस समय किसान कई सारी बागवानी फसलों की खेती भी करते हैं। 

ऐसे किसान भाई जो बागवानी या खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो इंडो फार्म 1026 ट्रैक्टर उनके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस इंडो फार्म ट्रैक्टर में आपको 2700 आरपीएम के साथ 26 एचपी पावर उत्पन्न करने वाला मजबूत इंजन देखने को मिल जाता है।

इंडो फार्म 1026 की क्या-क्या विशेषताएं हैं ?

इंडो फार्म 1026 ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला Water cooled इंजन प्रदान किया गया है, जो 26 एचपी पावर उत्पन्न करता है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर में Dry Type एयर फिल्टर प्रदान किया है, जो धूल मृदा से इंजन को काफी सुरक्षित रखता है। 

इस इंडो फार्म 26 एचपी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 21.8 एचपी है और इसके इंजन से 2700 आरपीएम जनरेट होता है। कंपनी ने अपने इस मिनी ट्रैक्टर में 30 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक उपलब्ध किया है।

इंडो फार्म 1026 ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 500 किलोग्राम है और इसमें आपको ADDC थ्री पॉइंट लिंकेज देखने को मिल जाती है। इस इंडो फार्म ट्रैक्टर का कुल भार 844 किलोग्राम है। 

ये भी पढ़ें: कंबाइन हार्वेस्टर मशीन (Combine Harvester Machine) की संपूर्ण जानकारी

कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर को 2680 MM लंबाई और 1050 MM चौड़ाई के साथ 830 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। इस मिनी ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 210 MM निर्धारित किया गया है। 

इंडो फार्म 1026 के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

इंडो फार्म 1026 ट्रैक्टर में आपको Mechanical - Recirculating ball type स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, जो उबड़-खाबड़ रास्तों में भी आसान ड्राइव प्रदान करता है। 

कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर में 6 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया है। इस इंडो फार्म ट्रैक्टर में Single क्लच आता है और इसमें आपको Sliding mesh टाइप ट्रांसमिशन भी देखने को मिल जाता है। 

कंपनी का यह ट्रैक्टर 24.59 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 11.89 kmph रिवर्स स्पीड के साथ आता है।

इस इंडो फार्म ट्रैक्टर में आपको Dry : Drum brae with parking brake level ब्रेक्स देखने को मिल जाता है, जो टायरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। 

ये भी पढ़ें: ट्रैक्टर Tractor खरीदने पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी(subsidy), ऐसे उठा सकते हैं इस योजना का लाभ

इस ट्रैक्टर में Multi Speed पावर टेकऑफ आती है, जो 630/930/1605 आरपीएम जनरेट करती है। इंडो फार्म 1026 ट्रैक्टर में फोर व्हील ड्राइव आता है, इसमें 6.00 x 12 /5.00 x 12 फ्रंट टायर और 8.3 x 20 /8.00 x 18 रियर टायर दिए गए हैं। 

इंडो फार्म 1026 की कीमत कितनी है ?

भारत में इंडो फार्म 1026 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.10 लाख से 5.30 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इंडो फार्म 1026 ट्रैक्टर का ऑन रोड प्राइस सभी राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकता है। कंपनी अपने Indo Farm 1026 Tractor के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।